फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State for Food and Logistics got weight done in front of him

गोरखपुर: खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने अपने सामने कराई तौल, 70 किलो कम मिला गेहूं

Thu, 28 Apr 2022 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 02:29 PM IST
सार

विपणन गोदाम और क्रय केंद्र का निरीक्षण करने के बाद अफसरों के साथ की बैठक, जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट तलब की, देर शाम मार्केटिंग इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी।

विज्ञापन
Minister of State for Food and Logistics got weight done in front of him
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बुधवार को सहजनवां विपणन केंद्र एवं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री की जांच में कोटेदार को भेजा जा रहा अनाज कम मिला। मंत्री ने अपने सामने तौल कराई तो 70 किलो ग्राम अनाज कम था। इस पर मंत्री ने अफसरों से नाराजगी जताई। जांच का आदेश देते हुए रिपोर्ट तलब की है। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में गोरखपुर मंडल के गेहूं खरीद व राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। राज्यमंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। किसानों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाए। निशुल्क राशन का वितरण सही ढंग से हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। पर्याप्त मात्रा में राशन कोटेदारों के पास पहुंचना है। लंबित राशन कार्ड के मामलों की समीक्षा की जाए। फर्जी आवेदन पत्रों को निरस्त करें। जो पात्र हैं, उनका राशन कार्ड बनाकर लाभ दें।
विज्ञापन


बैठक के बाद राज्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। सहजनवां के भीटी रावत के पास एक वाहन पर सरकारी राशन जाते देखा तो गाड़ी को रुकवा कर पूछताछ की। बताया गया कि विपणन गोदाम सहजनवां से भीटी रावत के कोटेदार श्याम नारायण गुप्ता की सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन जा रहा है। मंत्री ने वाहन को फिर गोदाम पर ले चलने का आदेश दिया। अनाज गोदाम पर पहुंचने के बाद बोरे की गिनती कराई तो 70 किलो गेहूं कम मिला। कम अनाज मिलने पर डिप्टी आरएमओ व डीएसओ को फटकार लगाते हुए राज्यमंत्री ने जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। रिपोर्ट डीएम व मंडलायुक्त को भी भेजने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में बड़ा कांटा नहीं मिला

राज्यमंत्री ने गोदाम का निरीक्षण किया है। बोरों की तौल के लिए बड़ा कांटा नहीं मिला तो नाराजगी जताई। छोटा कांटा मंगा बोरे की तौल कराई। मंत्री ने गोदाम से अनाज उठान करने वाले कोटेदारों के भी अनाज की जांच के साथ प्रतिदिन कोटे की दुकान की जांच का निर्देश दिया। कोटेदारों को कंप्यूटराइज चालान देने और रजिस्टर पर दर्ज कराने का आदेश दिया। राज्यमंत्री ने इसके बाद हाट शाखा प्रथम व द्वितीय गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। छह किसानों का भुगतान नहीं होने पर तकनीकी गड़बड़ी का अफसरों ने हवाला दिया। इस दौरान सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय, डीएसओ रामेंद्र कुमार सिंह, एमओ प्रवीण श्रीवास्तव, एमआई पवन कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार, मंडी समिति श्याम सुंदर, दिनेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed