फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State for Finance Pankaj Chowdhary said that India is the fastest growing economy in the world.

सबसे तेज गति से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था : पंकज

Sat, 10 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Finance Pankaj Chowdhary said that India is the fastest growing economy in the world.
- साहबगंज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बोले वित्त राज्यमंत्री
विज्ञापन

- भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित हुआ सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत की अर्थव्यवस्था साढ़े तीन ट्रीलियन डालर को पार कर गई है।
वित्त राज्यमंत्री शुक्रवार को किराना अतिथि भवन साहबगंज में आयोजित विराट व्यापारी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की जीडीपी 112 लाख करोड़ रुपये के आसपास थी, जो आज बढ़कर 272 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन

कहा कि 2014 में आम आदमी की सालाना आय 80 हजार रुपये से भी कम थी अब यह 1.70 लाख रुपये से ज्यादा है। कहा कि यह वही भारत है जिसकी बात नहीं सुनी जाती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा विश्व सुनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल में आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छा शक्ति, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जीरो टोलरेंस आदि से सबका विकास हो रहा है।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि नौ वर्षों में सर्वागीण, सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति कोई भूभाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूटना चाहिए।

संचालन भोला अग्रहरि व सह संयोजक नितिन जायसवाल ने किया। आभार ज्ञापन व स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पुष्पदंत जैन, सीताराम जायसवाल, योगेंद्र दुबे, अशोक गुप्ता, अनूप किशोर अग्रवाल, निखिल, मंगलेश श्रीवास्तव, मदन अग्रहरि, रितेश जायसवाल, अवधेश अग्रहरी, मनोज अग्रहरि आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed