{"_id":"6273555c8012186de35c9614","slug":"minister-in-charge-dharampal-singh-will-come-gorakhpur-today-for-three-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, विकास कार्यों की जांचेंगे रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, विकास कार्यों की जांचेंगे रफ्तार
Thu, 05 May 2022 10:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 May 2022 10:11 AM IST
सार
प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर मंडल में आएंगे। यहां विकास कार्यों की जांचेंगे रफ्तार, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे। वह यहां सड़क मार्ग से शाम सात बजे गोरखपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 7:30 बजे से सभी सांसद, विधायक के साथ बैठक करेंगे। 7:45 बजे से पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और रात आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे।
सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। सुबह 10 से 10:30 बजे तक कमिश्नर, आईजी से वार्ता करेंगे और फिर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करेंगे। 1:15 बजे कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 2:30 से 3:45 बजे तक गोशाला, कान्हा उपवन, गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। चार बजे से मेयर के आवास पर पार्षद और नगर के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम पांच बजे बिजली घर का निरीक्षण और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
शाम 6:30 बजे से किसी गांव में चौपाल लगाएंगे और गांव में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री अगले दिन शनिवार को सुबह आठ बजे महराजगंज प्रस्थान कर जाएंगे। उसी दिन रात 9:30 बजे महराजगंज से गोरखपुर होते हुए लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।