{"_id":"6192783dc5488861ae7ac9e1","slug":"minister-in-charge-and-national-president-of-bjym-inaugurated-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल महाकुंभ: प्रभारी मंत्री व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खेला प्रतियोगिता का उद्घाटन, दौड़, गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल महाकुंभ: प्रभारी मंत्री व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खेला प्रतियोगिता का उद्घाटन, दौड़, गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 15 Nov 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:39 PM IST
सार
प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह मोती तथा दूसरे सत्र का सांसद तेजस्वी सूर्या ने किया। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ के फाइनल में निर्भय नाथ तिवारी प्रथम, प्रेम प्रकाश ओझा द्वितीय, तबरेज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
हले सत्र का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह मोती ने किया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ में सोमवार को जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ के फाइनल में प्रेम सागर ओझा बाजी मार ली। जबकि प्रदीप यादव द्वितीय तथा श्याम पाल तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सदरे आलम प्रथम, विकास कुमार द्वितीय, दिव्य प्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इससे पहले सत्र का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह मोती तथा दूसरे सत्र का सांसद तेजस्वी सूर्या ने किया। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ के फाइनल में निर्भय नाथ तिवारी प्रथम, प्रेम प्रकाश ओझा द्वितीय, तबरेज तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में निर्भय नाथ तिवारी प्रथम, प्रेम प्रकाश ओझा द्वितीय, अमन सिंह और संदीप यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
गोला फेंक के सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में अशोक मौर्या प्रथम, मो. नाईक द्वितीय, सुशील सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ के फाइनल में वर्तिका शुक्ला प्रथम, रेनू यादव द्वितीय, रंजना यादव तृतीय, इसी वर्ग के 200 मीटर दौड़ में गुड़िया भाष्कर प्रथम, वर्तिका शुक्ला द्वितीय तथा रंजना यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में पुष्पा गुप्ता प्रथम, लक्ष्मी चौधरी द्वितीय, आंचल सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ के फाइनल में शिवांगी सिंह प्रथम, रंजना द्वितीय, कुसुमलता तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में फरजाना प्रथम, कनिज फातिमा द्वितीय, पारूल पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं।
शतरंज जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में आयुष गुप्ता प्रथम, शिवांश त्रिपाठी द्वितीय, रविकांत तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग शतरंज के फाइनल में हरि मंगल प्रथम, अतुल गुप्ता द्वितीय, हिमांचल दूबे तृतीय स्थान पर रहे।
महाकुंभ में सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति के अलावा कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन, नितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा जगदीश शुक्ल, आदित्य श्रीवास्तव, गिल्लम चौधरी, आशुतोष पांडेय, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, राम कुमार वर्मा, सूरज श्रीवास्तव, बृजभूषण पांडेय, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।