फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mining Vehicle Menace, Woman Battles for Life After Being Hit by Tractor-Trolley in Gorakhpur

अवैध खनन की तेज रफ्तार: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंदा, जिंदगी और मौत से जूझ रही

Tue, 12 May 2026 01:35 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 12 May 2026 01:35 PM IST
सार

टाड़ा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्य अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ बड़हलगंज गैस एजेंसी पर गैस लेने आए थे। गैस मिलने के बाद उनका बेटा सिलेंडर लेकर घर चला गया, जबकि दंपती पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान संगम टॉकीज के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सीमा देवी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Mining Vehicle Menace, Woman Battles for Life After Being Hit by Tractor-Trolley in Gorakhpur
थाने पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली व घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कस्बे के बड़हलगंज-गोला मार्ग पर संगम टॉकीज के सामने अवैध मिट्टी खनन में लगी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल परिजन उनका इलाज बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टाड़ा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्य अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ बड़हलगंज गैस एजेंसी पर गैस लेने आए थे। गैस मिलने के बाद उनका बेटा सिलेंडर लेकर घर चला गया, जबकि दंपती पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान संगम टॉकीज के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सीमा देवी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध खनन पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बड़हलगंज क्षेत्र के दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। प्रतिदिन भोर में आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ती हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने अवैध खनन और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed