{"_id":"6300c5d4daf4087af5333242","slug":"milind-sharma-got-first-place-in-photography-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम, मिलिंद शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम, मिलिंद शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार
Sat, 20 Aug 2022 05:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Aug 2022 05:01 PM IST
सार
प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने फोटोग्राफी के माध्यम से जानवरों के प्रति संवेदना को देखते हुए खूब सराहा। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को संबोधित करते जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मिलिंद शर्मा को प्रथम, फरहान को द्वितीय और अंशुमान को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके साथ ही 10 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि फोटोग्राफर अपने कौशल और प्रतिभा से शहर को देश-दुनिया में उस बुलंदी पर पहुंचा सकते हैं, जो कोई और नहीं कर सकता। अच्छी तस्वीरें देश-दुनिया में खूब पसंद की जाती हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई ऋचा सिंह ने फोटोग्राफी को एक कॅरिअर विकल्प के रूप में उभरता हुआ बताया। कहा कि आज के दौर में विजुअल, फोटोग्राफी और शॉर्ट वीडियो के माध्यम से लोग अच्छा पैसा कमा रहे हैं और अपना कॅरिअर बना रहे हैं। ललित कला एवं संगीत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर गौरी शंकर चौहान ने फोटोग्राफर की प्रतिभाओं को देखकर उनके भविष्य को उज्जवल बताया।
विज्ञापन
प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने फोटोग्राफी के माध्यम से जानवरों के प्रति संवेदना को देखते हुए खूब सराहा। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इस दौरान जगदंबा त्रिपाठी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, राहुल विशाल मिश्रा, अभिषेक पांडेय, कनक हरि अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।