फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Microbiology Department will Gorakhpur Division corona testing in BRD Medical College

BRD मेडिकल कॉलेज का यह खास विभाग करेगा गोरखपुर मंडल की जांच, ये है बड़ी वजह

Mon, 18 May 2020 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 May 2020 04:56 PM IST
सार

  • गोरखपुर मंडल की जांच बीआरडी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के जिम्मे
  • आरएमआरसी करेगा बस्ती, आजमगढ़ मंडल की जांच, अधिक सैंपल आने पर लिया गया निर्णय

विज्ञापन
Microbiology Department will Gorakhpur Division corona testing in BRD Medical College
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर मंडल के जिलों की जांच अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के जिम्मे हो गई है। जबकि आरएमआरसी बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिलों की जांच करेगा। शासन की ओर से यह फैसला अधिक सैंपल आने की वजह से लिया गया है। अब तक तीनों मंडलों की जांच आरएमआरसी के जिम्मे थी।
विज्ञापन

 
कोरोना महामारी के बीच आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की शाखा आरएमआरसी ने पूर्वांचल में सबसे पहले जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बस्ती और गोरखपुर मंडल के अलावा अयोध्या जिले की जांच की जिम्मेदारी आरमएआरसी को मिली थी।
विज्ञापन


इस बीच आजमगढ़ मंडल और बनारस के भी नमूने आने लगे। इसकी वजह से आरएमआरसी पर जांच का दबाव ज्यादा बढ़ गया। इसे देखते हुए बीआरडी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने आईसीएमआर (इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) से जांच की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन पूर्व आईसीएमआ ने जांच की अनमुति दी। अनुमति मिलने के बाद विभाग ने जांच शुरू की। जांच के नतीजे बेहतर आने पर शासन ने गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महाराजगंज जिले की जांच की जिम्मेदारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग को दी है।

जबकि आरएमआरसी के जिम्मे बस्ती मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर की जांच की जिम्मेदारी मिली है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य ने बताया कि गोरखपुर मंडल के जिलों की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग कर रहा है। जबकि आरएमआरसी बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिलों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed