फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Micro plan will prevent corona

माइक्रो प्लान से करेंगे कोरोना की रोकथाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Micro plan will prevent corona
माइक्रो प्लान से करेंगे कोरोना की रोकथाम घर-घर जाएंगी स्वास्थ्य विभाग की टीम  हॉट-स्पॉट इलाका बनने पर तीन किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएंगे जोन अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पल्स पोलिया अभियान की तरह माइक्रो प्लान जिले में लागू होगा। अगर हॉट-स्पॉट या फिर कंटेनमेंट जोन बनता है तो तीन किलोमीटर के दायरे को अलग-अलग सेक्टरों में बांटते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सबका ब्योरा इकट्ठा करेगी। एक सेक्टर में 250-300 घर रखे जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिले में इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हर एक सेक्टर में तीन सदस्यीय पांच टीमें लगाई जाएंगी। इनमें आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और क्षेत्र की पोलियो वर्कर टीमें शामिल रहेंगी। हर सेक्टर में कामकाज की निगरानी के लिए एक सुपरवाइजर भी मौजूद रहेगा। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही है। अगर हॉट-स्पॉट एरिया जिले में कही बनता है तो उसके तीन किलोमीटर के रेडिएस में आने वाले गांवों के एक-एक घर की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed