{"_id":"5f21d03d8ebc3e63d91269b3","slug":"mian-sahab-became-the-vice-chairman-of-ayodhya-mosque-construction-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः मियां साहब बने अयोध्या मस्जिद निर्माण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः मियां साहब बने अयोध्या मस्जिद निर्माण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष
Thu, 30 Jul 2020 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
मियां साहब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच बुधवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी है। इस ट्रस्ट में उपाध्यक्ष का पद शहर के इमामबाड़ा इस्टेट के गद्दीनशीं अदनान फर्रुख अली शाह उर्फ मियां साहब को दिया गया है। इससे लोगों में खुशी की लहर है। उपाध्यक्ष ने कहा कि रौनाही में बाबरी जैसी मस्जिद ही बनेगी।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मियां साहब ने अमर उजाला संवाददाता से बात की और कहा कि ट्रस्ट में ऐसे लोगों को सदस्य बनाया गया है, जिन्होंने अयोध्या मसले को सुलझाने के लिए पहल की थी। इनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
ट्रस्ट का उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अयोध्या की रौनाही में अब भव्य मस्जिद बनाई जाएगी। सरकार से जो पांच एकड़ जमीन मिली है, वह बहुत ही ज्यादा है। मस्जिद के साथ ही सर्व समाज के लिए रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी, कॉलेज और अस्पताल का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ट्रस्ट की बैठक हो पाना संभव नहीं लग रहा है। जल्द ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक होगी। बैठक में सभी सदस्यों की अलग-अलग कार्यों से संबंधित जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही यह भी तय होगा कि ये ट्रस्ट किस तरह से काम करेगा।