{"_id":"69249b6f33563e82060f5be2","slug":"mgug-student-gets-second-prize-in-global-conclave-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1144854-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजीयूजी के विद्यार्थी को ग्लोबल कॉन्क्लेव में मिला द्वितीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजीयूजी के विद्यार्थी को ग्लोबल कॉन्क्लेव में मिला द्वितीय पुरस्कार
विज्ञापन
- अहमदाबाद में आयोजित कॉन्क्लेव में पुरस्कार स्वरूप मिले पचास हजार रुपये एवं प्रमाण पत्र
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कालेज) के बीएएमएस छात्र ईश्वर चंद गुप्ता ने अदानी ग्लोबल इंडोलॉजी कॉन्क्लेव 2025 में पोस्टर प्रजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार के रूप मेंं ईश्वर को प्रमाण पत्र और पचास हजार रुपये प्राप्त हुए। इस कॉन्क्लेव का आयोजन अदानी ग्रुप एवं इंडियन नॉलेज सिस्टम के तत्वावधान में अहमदाबाद स्थित शांतिग्राम में किया गया।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. कुमार प्रदीप राव, आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम, डॉ. सुमित, डॉ. रघुराम आचार्य, डॉ. प्रिया नायर, डॉ. साध्वी नन्दन पाण्डेय आदि ने ईश्वर चंद को बधाई दी है। कुलपति ने कहा कि इस सफलता ने पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।