{"_id":"661dc40c54b82e8cf70649e4","slug":"meter-runs-outpay-higher-bill-or-stay-without-electricity-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-526769-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मीटर खत्म...ज्यादा बिल दीजिए या बिना बिजली के रहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मीटर खत्म...ज्यादा बिल दीजिए या बिना बिजली के रहिए
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम में मीटर खत्म हो गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास दो ही रास्ते हैं। वे तेज चल रहे मीटर की गड़बड़ी के चलते ज्यादा बिल देते रहें या फिर बिना बिजली के रहें। गर्मी के दिनों में करीब 8500 उपभोक्ता इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। मीटर के अभाव में करीब 1500 नए कनेक्शन अटके हुए हैं, जबकि तीन माह के अभियान के बावजूद सात हजार खराब मीटर नहीं बदले जा सके हैं। जिन लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर मीटर खराब होने की ऑनलाइन शिकायत की है, उसके आधार पर भी मीटर बदलने का काम अधर में है। इस कारण उपभोक्ताओं काे नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बिजली निगम के स्टोर में जनवरी से ही मीटर का अभाव है। इस कारण खराब मीटर बदलने की शिकायतें दूर नहीं हो पा रही हैं। जनवरी में करीब 10 हजार मीटर खराब हो गए थे। उनमें अब तक 4000 ही बदले जा सके हैं। जिन लोगों ने मीटर तेज चलने की शिकायत की है या जिनके मीटर बंद हो गए हैं, उन्हें पुरानी रीडिंग के औसत बिल के आधार पर अधिक रकम जमा करनी पड़ रही है। बार-बार निगम के दफ्तरों का चक्कर लगाने के बावजूद मीटर नहीं बदले जा रहे हैं।
बिजली निगम के नियम के अनुसार, बिना मीटर के बिजली कनेक्शन देना नियमविरुद्ध है। इस कारण अधिकारी नए कनेक्शन को स्वीकृति देने से पहले मीटर उपलब्ध होने का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। विद्युत वितरण मंडल गोरखपुर के 10 खंड से हर दिन 150 बिजली कनेक्शन जारी हाेते थे, लेकिन 12 दिन से अधिक समय से बिजली निगम के स्टोर में मीटर नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं एक माह में 300 से 400 ऑनलाइन शिकायतें मीटर बदलने की आती हैं। अधिकारियों के अनुसार, 7000 से अधिक खराब मीटर नहीं बदले गए हैं, जबकि अनुमान के मुताबिक, 1500 से अधिक बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
वर्जन
बिना मीटर के बिजली कनेक्शन नहीं जारी किए जा रहे हैं। मीटर उपलब्ध होते ही सभी आवेदकों को कनेक्शन दिए जाएंगे। सूचना मिली है कि जल्द ही मीटर आने वाले हैं।
- कायम सिंह निगम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-1
बिजली निगम के स्टोर में मीटर नहीं हैं। 15000 मीटर आने वाले हैं, उसके बाद मीटर संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। मीटर आने के बाद आईडीएफ और नए कनेक्शन देने में आ रही समस्या दूर हो जाएगी।
- हंसराज कौशल, अधिशासी अभियंता, स्टोर
अभियान चलाकर 4000 खराब मीटर बदले गए हैं, जबकि 6000 आईडीएफ मीटर और बदले जाने हैं। मीटर उपलब्ध होते ही आईडीएफ श्रेणी के खराब मीटर और ऑनलाइन शिकायत वाले मीटर बदले जाएंगे।
- परवेज आलम, अधिशासी अभियंता, मीटर