{"_id":"6114ef248ebc3e7a807a8286","slug":"meter-reader-will-now-make-electricity-bills-of-consumers-through-smart-mobile-app-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्मार्ट मोबाइल एप के जरिये अब मीटर रीडर बनाएंगे उपभोक्ताओं के बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्मार्ट मोबाइल एप के जरिये अब मीटर रीडर बनाएंगे उपभोक्ताओं के बिजली बिल
Thu, 12 Aug 2021 03:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Aug 2021 03:21 PM IST
सार
बिल बनाते ही सर्वर पर अपलोड होकर सिस्टम पर दिखने लगेगा बिजली बिल। अभी तक रीडर के घर आकर रीडिंग ले जाने के 24 घन्टे बाद अपडेट होता था बिल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली बिल ऑनलाइन अपडेट नहीं है, बहाना देकर अब बिजली बिल जमा करने से कर्मी मना नही कर पाएंगे। उपभोक्ता के घर रीडर के बिल बनाते ही सर्वर में में रीडिंग अपडेट हो जाएगी और सिस्टम पर बिल आ जायेगा। गोरखपुर बिजली निगम ने योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस सुविधा को शुरू किया है। फिलहाल वितरण खंड प्रथम में प्रभावी है। धीरे- धीरे इसे अन्य तीनों वितरण खंडों में भी शुरू किया जाएगा।
ऊर्जा निगम ने बिलिंग व्यवस्था में सुधार की योजना के तहत खंड प्रथम में योजना प्रोजेक्ट शुरू किया है। अब बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों को स्मार्ट मोबाइल फोन में मोबाइल एप दिया गया है। रीडरों को घर पर ही इस एप के माध्यम से बिजली बिल बनाना होगा।
मोबाइल एप में रीडिंग भरने के साथ मीटर की फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद सिस्टम में बिल अपने आप अपडेट हो जाएगा। पहले बिल अपडेट करने में 24 घंटे का समय लगता था। अधिशासी अभियंता प्रथम नवनीत प्रजापति ने बताया कि नई बिलिंग व्यवस्था से मीटर रीडरों की मनमानी बंद हो सकेगी। जितने उपभोक्ताओं के घर रीडर जाएंगे उनका बिल उन्हें बनाना होगा साथ कि इसका रिकॉर्ड अपनेआप सर्वर पर आ जायेग। अभी बीते दिनों उर्जा मंत्री ने बिलिंग व्यवस्था में लापरवाही करने पे एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।