फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Meter reader will now make electricity bills of consumers through smart mobile app in Gorakhpur

गोरखपुर: स्मार्ट मोबाइल एप के जरिये अब मीटर रीडर बनाएंगे उपभोक्ताओं के बिजली बिल

Thu, 12 Aug 2021 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Aug 2021 03:21 PM IST
सार

बिल बनाते ही सर्वर पर अपलोड होकर सिस्टम पर दिखने लगेगा बिजली बिल। अभी तक रीडर के घर आकर रीडिंग ले जाने के 24 घन्टे बाद अपडेट होता था बिल।

विज्ञापन
Meter reader will now make electricity bills of consumers through smart mobile app in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली बिल ऑनलाइन अपडेट नहीं है, बहाना देकर अब बिजली बिल जमा करने से कर्मी मना नही कर पाएंगे। उपभोक्ता के घर रीडर के बिल बनाते ही सर्वर में में रीडिंग अपडेट हो जाएगी और सिस्टम पर बिल आ जायेगा। गोरखपुर बिजली निगम ने योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस सुविधा को शुरू किया है। फिलहाल वितरण खंड प्रथम में प्रभावी है। धीरे- धीरे इसे अन्य तीनों वितरण खंडों में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने बिलिंग व्यवस्था में सुधार की योजना के तहत खंड प्रथम में योजना प्रोजेक्ट शुरू किया है। अब बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों को स्मार्ट मोबाइल फोन में मोबाइल एप दिया गया है। रीडरों को घर पर ही इस एप के माध्यम से बिजली बिल बनाना होगा।
विज्ञापन


मोबाइल एप में रीडिंग भरने के साथ मीटर की फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद सिस्टम में बिल अपने आप अपडेट हो जाएगा। पहले बिल अपडेट करने में 24 घंटे का समय लगता था। अधिशासी अभियंता प्रथम नवनीत प्रजापति ने बताया कि नई बिलिंग व्यवस्था से मीटर रीडरों की मनमानी बंद हो सकेगी। जितने उपभोक्ताओं के घर रीडर जाएंगे उनका बिल उन्हें बनाना होगा साथ कि इसका रिकॉर्ड अपनेआप सर्वर पर आ जायेग। अभी बीते दिनों उर्जा मंत्री ने बिलिंग व्यवस्था में लापरवाही करने पे एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed