{"_id":"6a1f443bea48118df60ef615","slug":"met-the-chief-minister-at-gorakhnath-temple-and-raised-the-issues-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1341122-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आवास विकास कॉलोनी के निवासियों ने सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आवास विकास कॉलोनी के निवासियों ने सीएम से लगाई गुहार
Wed, 03 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित आवास विकास दक्षिणी कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलोनी के आवंटियों को भरोसा दिलाया कि उनके स्वामित्व अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और उनके हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास विकास परिषद और जिला प्रशासन मिलकर मामले का समाधान निकालेंगे। साथ ही श्याम सुंदर सराफ के समायोजन के लिए भी समुचित प्रयास किए जाएंगे। मामले को लेकर बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि श्याम सुंदर सराफ और आवंटियों से जुड़े प्रकरण में आवास विकास परिषद की ओर से हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा श्याम सुंदर सराफ को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजीव जायसवाल, डॉ. दुर्गेश गुप्ता, डॉ. बीआर सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक दिलीप मुरारका, मंटू त्रिपाठी, पूजा नाथानी, अरविंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल रहे।