{"_id":"5fb0f5e88ebc3e9b7e32c33c","slug":"mescreants-shot-young-man-for-hitting-bike-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, नाराज युवक ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, नाराज युवक ने मारी गोली
Sun, 15 Nov 2020 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Nov 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के गायघाट में शनिवार की रात बाइक टकराने जैसी मामूली बात पर युवकों ने विजय कुमार (27) के बाएं हाथ में गोली मार दी। पहले दोस्तों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया यहां मामला थोड़ी कम होने की वजह से पुलिस को सूचना दी गई फिर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता दक्षिणी निवासी विजय कुमार शनिवार की रात में गायघाट में रहने वाले एक दोस्त से मिलने गया था। रात में 12 बजे के करीब बाइक से घर लौट रहा था। गायघाट चौराहे पर बाइक टकराने के बाद युवकों ने विजय को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी घायल विजय के घरवालों को देने के बाद उसके दोस्तों ने उसे इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल ले गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। खबर मिलते ही सीओ कैंट सुमित शुक्ल, एसओ रामगढ़ताल अनिल सिंह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
पूछताछ में विजय ने पुलिस को गोली मारने वाले युवकों का नाम बताया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो वह घर पर सोते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश में फंसाने का आरोप लगाया। इस पर बेगुनाह लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल पुलिस ने विजय के पिता रामरूप को हिरासत में लिया है। रामगढ़ताल थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही सही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।