फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mercury enters Sagittarius sign know how affect in zodiac signs

बुध ने धनु राशि में किया प्रवेश, जानिए राशियों पर कैसा पड़ेगा इस परिवर्तन का असर

Thu, 17 Dec 2020 05:37 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Dec 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Mercury enters Sagittarius sign know how affect in zodiac signs
zodiac - फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो गया। बुध वृश्चिक राशि से निकल कर अब धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। जो चार जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। विशेष बात ये है कि जिस राशि में बुध ने प्रवेश किया है, वहां पर पहले से ही सूर्य विद्यमान हैं।

विज्ञापन


सूर्य को आत्मा और ऊर्जा का कारक माना गया है, वहीं बुध को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणिज्य और ज्ञान का कारक माना गया है। ऐसे में बुध का धनु राशि में प्रवेश करना संपूर्ण जनमानस के लिए अच्छा साबित होगा। इससे वित्तिय समस्याएं दूर होंगी। लोगों का बौद्धिक विकास होगा। त्वचा से संबंधित रोगों के साथ ही अवसाद से छुटकारा मिलेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर प्रभाव आइए जानते हैं।
विज्ञापन


 

सभी राशियों का हाल

मेषः भाग्य के द्वार खुलेंगे, भाग्य से लाभ मिलेगा, सोच अच्छी होगी, व्यावसाय में लाभ होगा, शत्रु भी साथ देंगे।
वृषभः गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी, आक्रमकता आएगी, आक्रमक फैसले लिए जाएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा, संतान पर ध्यान देने की जरुरत।
मिथुनः शादी-विवाह तय होगे, पति-पत्नी के बीच की दूरियां मिटेंगी, रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होगें।
कर्कः शत्रुओं पर विजय मिलेगी, यह ग्रह परिवर्तन शोध करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।
सिंहः बौद्धिक विकास होगा। वाणिज्य के विद्यार्थी, अर्थशास्त्र के लेखकों के लिए अत्यंत लाभप्रद होगा।
कन्याः भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग, घर पर उत्सव का माहौल बनेगा।
तुलाः बौद्धिक पराक्रम बढ़ेगा, भाई-बहन को लाभ होगा, उद्योग का विस्तार होगा।
वृश्चिकः वाणी प्रधान कार्य करने वालों के लिए उत्तम समय।
धनुः पति-पत्नी के रिस्ते मजबूत होंगे, नया व्यापार शुरु होगा, बौद्धिक विकास होगा, दूसरों की बुराई से बचें।
मकरः नई पार्टनशिप बन सकती है, खर्च की अधिकता के परेशानी हो सकती है, दूर के लोगों से मदद मिलेगी।
कुंभ: आर्थिक मामले सुलझेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, संतान पक्ष से लाभ मिलेगा, रुका हुआ धन वापन मिलेगा, आय के नवीन श्रोत बनेंगे।
मीनः व्यापार का विस्तार होगा, पैतृक संपत्ति में इजाफा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed