फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mercury dropped, relief from heat, pleasant weather

Gorakhpur News: गोरखपुर में पारा लुढ़का, गर्मी से राहत, सुहाना हुआ मौसम

Wed, 18 Oct 2023 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह कुहासा पड़ने के साथ सामान्य दिन में आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
Mercury dropped, relief from heat, pleasant weather
गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना तो लोग रामगढ़ताल पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार रात आंधी के बाद झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवा चलने से रात में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। पारा लुढ़कने से मंगलवार को मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आंधी और बारिश का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। दिन में धूप तेज थी लेकिन ठंड हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह कुहासा पड़ने के साथ सामान्य दिन में आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed