{"_id":"628dcd0b866b987ec30a6427","slug":"merchant-wife-dies-accused-of-murder-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में व्यापारी की पत्नी की मौत, मृतक के पिता का आरोप- गला दबाकर मारा, फिर छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में व्यापारी की पत्नी की मौत, मृतक के पिता का आरोप- गला दबाकर मारा, फिर छत से फेंका
Wed, 25 May 2022 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 PM IST
सार
पति बोला-छत से गिरने से मौत हुई, वहीं पिता बोले- गला दबाकर मारा, फिर छत से फेंक दिया। कोतवाली के खूनीपुर में घटना हुई है, पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कोतवाली इलाके के खूनीपुर में व्यापारी की पत्नी की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति का कहना है कि छत से गिरने से मौत हुई है। उधर, महिला के पिता ने गला दबाकर हत्या करके छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खूनीपुर निवासी अंकित तुलस्यान साहबगंज में किराना का कारोबार करते हैं। 24 जून 2021 को अंकित की शादी सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र स्थित बढ़नी निवासी प्रीति गोयल से हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार रात नौ बजे अंकित के परिजनों ने प्रीति के पिता को बताया कि छत से गिरने से प्रीति घायल हो गई है। उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह पिता कैलाश नर्सिंगहोम पहुंचे तो प्रीति की मौत होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर बेटी को छत से फेंका गया है। पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।