{"_id":"6214f1046874a079c01d5be2","slug":"merchant-son-body-found-on-bed-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: व्यापारी के बेटे का कमरे में शव मिलने से सनसनी, नवनिर्मित मकान में सोने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: व्यापारी के बेटे का कमरे में शव मिलने से सनसनी, नवनिर्मित मकान में सोने गया था युवक
Tue, 22 Feb 2022 07:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:49 PM IST
सार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक व्यापारी के बेटे का कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी का बेटा नवनिर्मित मकान में सोने गया था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के परसिया गांव में गल्ला व्यापारी के बेटे विनीत जायसवाल उर्फ राहुल (21) का शव मंगलवार सुबह कमरे में बिस्तर पर शव मिला। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, विरेंद्र सोमवार रात सपरिवार एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वापस आने के बाद विनीत गांव वाले घर से थोड़ी दूर स्थित नवनिर्मित मकान पर सोने चला गया। मंगलवार सुबह 10 बजे तक वह सो कर नहीं उठा। घरवाले फोन मिलाए तो मोबाइल की घंटी बजने पर रिसीव नहीं हुआ।
जिसके बाद घर के लोग उस मकान पर पहुंचे। घरवालों ने देखा कि शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। मृत विनीत चार भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।