{"_id":"62df9d6372e2e555092c3492","slug":"merajul-murder-case-disputed-land-under-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेराजुल हत्याकांड: जांच के दायरे में विवादित जमीन, सामने आया पुराना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेराजुल हत्याकांड: जांच के दायरे में विवादित जमीन, सामने आया पुराना विवाद
Tue, 26 Jul 2022 01:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:23 PM IST
सार
जेल से छूटने के बाद ही हिस्ट्रीशीटर ने मैरिज हाउस खोला था। इसकी देखरेख मृतक का छोटा भाई मिनहाज करता है। हिस्ट्रीशीटर जमीन का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक, कई विवादित जमीनों पर कब्जा जमाने के आरोप लगे थे। इसे लेकर तमाम लोगों से दुश्मनी थी। अब एक-एक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में जिस जमीन पर हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक निर्माण करवा रहा था, उसे लेकर विवाद था। अब पुलिस की जांच के दायरे में जमीन विवाद भी आ गया है। पुराने विवादों को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक हत्या, बलवा के अलावा दुष्कर्म के मामले में भी जेल जा चुका है। विवादित भूमि को लेकर ही 2011 में बदरुल अंसारी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें मेराजुल हक, उसके साथी दोहा और विस्मिला को जेल भेजा गया था। मेराजुल हक मुख्य आरोपी था। पुलिस उसके पुराने विवादों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज लगे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है ताकि दबोचा सके। बदमाशों से पूछताछ के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पूरे घटना की निगरानी कर रहे हैं। एसपी सिटी का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद शुरू किया था जमीन का कारोबार
जेल से छूटने के बाद ही हिस्ट्रीशीटर ने मैरिज हाउस खोला था। इसकी देखरेख मृतक का छोटा भाई मिनहाज करता है। हिस्ट्रीशीटर जमीन का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक, कई विवादित जमीनों पर कब्जा जमाने के आरोप लगे थे। इसे लेकर तमाम लोगों से दुश्मनी थी। अब एक-एक मामले की जांच की जा रही है।