{"_id":"5eeb2d4a8ebc3e42b240083e","slug":"men-dead-body-found-nanda-nagar-railway-track-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास शख्स का मिला कटा हुआ शव, परिजनों को सता रही इस बात की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास शख्स का मिला कटा हुआ शव, परिजनों को सता रही इस बात की चिंता
Thu, 18 Jun 2020 02:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां शहर के नंदानगर में रेलवे ट्रैक के पास गुरुवार को एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक विजय कुमार राय (45) दिव्यनगर कालोनी के रहने वाले थे। यह प्रॉपर्टी का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक प्रॉपर्टी के काम में विजय के पार्टनर के साथ लंबी उधारी हो गई थी। इनकी स्कॉर्पियो को पार्टनर उधार के बदले लेने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
जिससे आहत आकर गुरुवार को अहमदाबाद से बिहार की ओर जा रही ट्रेन आने पर अंडरपास के पास बाइक खड़ी कर पटरी पर लेट गए। ट्रेन से कटकर उनका शरीर दो भागों में बंट गया। मृतक विजय कुमार राय जमालपुर के मूल निवासी थे। वह अपनी पत्नी अनु और बेटे अमन के साथ किराए पर रहते थे।
विज्ञापन