{"_id":"5f69e6cb6a6e321a4f587aa0","slug":"men-dead-body-found-in-suspicious-condition-at-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: साढ़ू के साथ निकले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: साढ़ू के साथ निकले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
Tue, 22 Sep 2020 05:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर बनगढ़ीया गांव के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की सुबह कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर सड़क पर गिरी बाइक पर पड़ी। बाइक को लावारिस देख वह लोग अभी कुछ समझते तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी। जिसकी सूचना उन लोगों में स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। घंटों बाद शव की पहचान राजू विश्वकर्मा (26) निवासी करमहवा खुर्द थाना पुरन्दरपुर के रूप में हुई। वहीं लावारिस बाइक की पहचान मृतक के साढू़ सतीश विश्वकर्मा निवासी सिसहनिया के नाम से हुई।
विज्ञापन
मृतक के भाई पुरुषोत्तम ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा खुर्द निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने बताया कि मेरा छोटा भाई राजू विश्वकर्मा सोमवार को अपने साढू़ सतीश विश्वकर्मा निवासी सिसहनिया के साथ बाइक से बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरडाढ़ के टोला झिगुरीजोत निवासी कमलेश के घर भोजन करने गया था।
विज्ञापन
मृतक के साढ़ू की तलाश कर रही पुलिस
देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। वहीं सुबह होने पर जानकारी मिली कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग स्थित बनगढ़ीया गांव के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने एक युवक का शव व बाइक मिली है। उसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा गया तो शव की पहचान छोटे भाई राजू के रूप में हुई। वहीं बाइक की पहचान उसके साढू़ सतीश के नाम से हुई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के बड़े भाई पुरुषोत्तम के मुताबिक मृतक राजू के साथ बाइक पर उसका साढू सतीश भी था, लेकिन उसका अभी भी पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन मृत युवक के साथ साढू़ का पता न चलना संदिग्ध लग रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मृतक के बड़े भाई पुरुषोत्तम के मुताबिक मृतक राजू के साथ बाइक पर उसका साढू सतीश भी था, लेकिन उसका अभी भी पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन मृत युवक के साथ साढू़ का पता न चलना संदिग्ध लग रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।