{"_id":"5ffc3db98ebc3e32f057ed8d","slug":"mela-special-train-on-nauthanwan-gorakhpur-route-will-run-on-khichdi-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खिचड़ी पर तीन दिनों तक चलेगी स्पेशल मेला ट्रेन, आधे घंटे पहले करना होगा टिकट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खिचड़ी पर तीन दिनों तक चलेगी स्पेशल मेला ट्रेन, आधे घंटे पहले करना होगा टिकट बुक
Mon, 11 Jan 2021 05:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर गोरखपुर मेला देखने व खिचड़ी चढ़ाने जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने नौतनवां-गोरखपुर रूट पर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी देकर लोगों को खिचड़ी का तोहफा दिया है। यह ट्रेन 13, 14 व 15 जनवरी को रात में 9 बजे नौतनवां से चलकर उसी रात 11:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं 14 जनवरी से नौतनवां रूट पर दुर्ग एक्सप्रेस भी दौड़ेगी। नौ माह बाद पहली बार यह ट्रेन 14 जनवरी की रात 10 बजे नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 15 जनवरी की सुबह 11:35 बजे नौतनवां रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
बताया गया कि पूर्व की भांति ही दुर्ग एक्सप्रेस पुन: गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को अपने निर्धारित समय पर नौतनवां रेलवे स्टेशन से गंतव्य को रवाना होगी।
स्टेशन अधीक्षक नौतनवां घनश्याम प्रसाद ने बताया कि 13 जनवरी से तीन दिनों तक गोरखपुर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलेगा, इसके साथ ही शुक्रवार से दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन भी नौतनवां से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आधा घंटा पहले ही टिकट आरक्षण कराना होगा।
विज्ञापन