फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MD gets angry after seeing scraps in workshop, says remove soon

वर्कशाप में स्क्रैप देखकर नाराज हुए एमडी, कहा-जल्द हटाएं

Mon, 04 Jan 2021 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
MD gets angry after seeing scraps in workshop, says remove soon
वर्कशाप में स्क्रैप देखकर नाराज हुए एमडी, कहा-जल्द हटाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. सरोज ने रविवार सुबह 7:30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित वर्कशॉप का निरीक्षण किया। वहां भारी मात्रा में स्क्रैप देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द स्क्रैप हटाने के निर्देश दिए।
इसके बाद एमडी स्टोर पहुंचे। वहां दो घंटे तक सामानों की लिस्ट परखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बांस बल्ली योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन सामानों को ठेकेदार तक उपलब्ध कराना स्टोर की जिम्मेदारी है। शनिवार रात नौ बजे एमडी गोरखपुर पहुंचे। रात में सर्किट हाउस में विश्राम के बाद सुबह उन्होंने दौरा शुरू कर दिया। वर्कशॉप पहुंचने पर देखा कि चारों तरफ खराब ट्रांसफार्मर के उपकरण बिखरे पड़े थे। पता चला कि स्क्रैप की प्रक्रिया स्टोर के माध्यम से की जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर स्क्रैप हटाना सुनिश्चित करें। इसके बाद वहां से स्टोर (भंडारण) गए। वहां अफसरों से बांस बल्ली योजना में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बांस बल्ली योजना का काम करने वाली फर्म को सामान के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। डिमांड पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सामान उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। इस मौके पर मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

31 जनवरी तक पूरा कर ले बांस बल्ली योजना का काम
एमडी ने बांस बल्ली योजना के काम में देरी होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि समय पूरा होने के बाद भी काम अधूरा ही है। उन्होंने 31 जनवरी तक हर हाल में काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप इंजीनियर हैं, सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर करें काम
एमडी ने स्टोर में निरीक्षण के दौरान एक अभियंता की क्लास ले ली। दरअसल, स्टोर से सामान सिर्फ ईआरपी (इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्लानिंग) के माध्यम से लिया जाना है। एक अभियंता ने कहा कि इस एप से सामानों का आर्डर करने में मुश्किलें आती हैं। इसपर एमडी ने कहा-आप सभी इंजीनियर हैं। एप का क्या है, डाउनलोड कर तो सभी चला सकते हैं। इसी एप के माध्यम से ही सामान की डिमांड की जाएगी।
डीएम के साथ गोरखनाथ मंदिर भी गए
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के साथ एमडी डॉ. सरोज गोरखनाथ मंदिर गए। वहां सीएम से मुलाकात की। बिजली निगम की योजनाओं की प्रगति के बारे में सीएम को अवगत कराया। थोड़ी देर बाद वहां से निकल कर सीधे एमएमएमयूटी पहुंचे। कुलपति से मुलाकात की। इसके बाद कुशीनगर निकल गए।

देवरिया और कुशीनगर में भी किया निरीक्षण
एमडी ने कुशीनगर के हाटा उपखंड और देवरिया जिले के तरकुलहा उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां एकमुश्त समाधान कैंप लगा था। यहां पहुंच उन्होंने लोगों से कैंप की सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह आजमगढ़ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed