फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MBBS and BBA logistics course will start in Mahayogi Gorakhnath University

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शुरू होगा एमबीबीएस और बीबीए लॉजिस्टिक कोर्स

Mon, 08 Apr 2024 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
MBBS and BBA logistics course will start in Mahayogi Gorakhnath University
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम गोरखपुर में सत्र 2024-25 से एमबीबीएस और बीबीए लॉजिस्टिक पाठ्यक्रम को मंजूरी मिल गई। कार्य परिषद की बैठक में इन दोनों को मंजूरी दी गई। कार्यपरिषद की बैठक में कुल 73 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2024-25 के लिए 148 करोड़ रुपये का बजट भी पारित किया गया।
विज्ञापन

कार्यपरिषद की बैठक रविवार को कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता एवं कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के संचालन में हुई। कार्यपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 से एमबीबीएस के साथ ही बीबीए लॉजिस्टिक पाठ्यक्रम को कार्यपरिषद की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रवेश प्रक्रिया को शत-प्रतिशत ऑनलाइन करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रवेश समिति को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार समयबद्ध प्रवेश कार्यवाही की अनुमति दी गई। यह भी तय किया गया कि सत्र 2024-25 से प्रवेश के समय ही छात्रावास का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य परिषद ने बीएएमएस, नर्सिंग, फार्मेसी संकाय के कोर्सेज समेत अन्य कई महत्वपूर्ण यूजी, पीजी, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एक अप्रैल से शुरू प्रवेश प्रक्रिया पर भी चर्चा की। बताया गया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा अलग-अलग निर्धारित तिथियों में होगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, कार्यपरिषद सदस्य महंत योगी मिथिलेशनाथ, रामजन्म सिंह व प्रमथनाथ मिश्र (वरिष्ठ सदस्य महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद), कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएम सिन्हा, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग प्रेम कुमार पांडेय, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की आचार्य डॉ. शोभा गौड़, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार, प्रशासनिक अधिष्ठाता डॉ. राजेंद्र भारती, चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. हरिओम शरण, परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार सिंह, आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. सुमित कुमार एम, प्रिया एसआर नायर, मुख्य अभियंता नीरज कुमार गौतम, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता आशीष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed