फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayor three candidates gave account BJP Manglesh at forefront of expenditure

UP Nikay Chunav: मेयर के तीन उम्मीदवारों ने दिया हिसाब, भाजपा के मंगलेश खर्च में सबसे आगे

Tue, 09 May 2023 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 02:23 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव में मेयर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के 1727 उम्मीदारों को एक, आठ मई या 13 जून को चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा करना है। एक मई को भी भाजपा समेत मेयर के दो उम्मीदवारों और गिनती के कुछ पार्षद प्रत्याशियों ने ही खर्च का ब्यौरा दिया था।

विज्ञापन
Mayor three candidates gave account BJP Manglesh at forefront of expenditure
अपने घर पर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव परिवार के साथ आराम करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को भी ज्यादातर प्रत्याशी चुनावी खर्च का हिसाब देने नहीं पहुंचे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खर्च का ब्यौरा जमा करने के लिए तीन तिथि तय की गई है। मगर, दो तिथियां बीत गईं और अभी भी ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराया। 13 जून को हिसाब देने का आखिरी मौका है।

विज्ञापन


सोमवार को मेयर के 13 में से तीन प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराया। इनमें भाजपा के मंगलेश ने अब तक सबसे अधिक खर्च किया है। उन्होंने नामांकन से अब तक 19 लाख 75 हजार 600 रुपये खर्च किया है।
विज्ञापन


बसपा के नवल किशोर नथानी ने 4 लाख 61 हजार 272 रुपये तथा निर्दल प्रत्याशी सत्यव्रत जायसवाल ने 1 लाख 61 हजार 267 रुपये खर्च किया है। पार्षद के लिए सोमवार को 50 प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराया। इनमें गिरधरगंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रणंजय जुगनू सबसे अधिक 1 लाख 28 हजार 700 रुपये खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मेयर समेत सभी प्रत्याशी, निर्वाचन आयोग की ओर से तय की गई चुनावी खर्च सीमा तक नहीं पहुंच सके हैं। ज्यादातर तो आधे से भी कम हैं। मेयर के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख जबकि पार्षद के लिए तीन लाख और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 2.5 लाख तथा सदस्य के लिए 50 हजार है।

नगर निकाय चुनाव में मेयर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के 1727 उम्मीदारों को एक, आठ मई या 13 जून को चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा करना है। एक मई को भी भाजपा समेत मेयर के दो उम्मीदवारों और गिनती के कुछ पार्षद प्रत्याशियों ने ही खर्च का ब्यौरा दिया था।

प्रभारी अधिकारी व्यय व मुख्य कोषाधिकारी डॉ. राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि मेयर के तीन और पार्षद के करीब 50 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा दिया है। मतगणना के एक महीने बाद यानी 13 जून को चुनावी खर्च का ब्यौरा देने का आखिरी मौका है। तय तिथि पर ब्यौरा नहीं देने वाले पर कार्रवाई करते हुए उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed