फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayor Dr. Manglesh Shrivastava inaugurated and took stock of health facilities.

Gorakhpur News: पुर्दिलपुर में सिटी पॉलीक्लीनिक शुरू, रोज दो विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे उपचार

Sat, 21 Mar 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Mayor Dr. Manglesh Shrivastava inaugurated and took stock of health facilities.
गोरखपुर। पुर्दिलपुर क्षेत्र में सिटी पॉलीक्लीनिक का शुक्रव्रार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। प्रतिदिन दो विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने कहा कि इस क्लीनिक के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा और जांच सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी, जिससे बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए लगातार नई सुविधाएं शुरू कर रही है। सिटी पॉलीक्लीनिक इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि पुर्दिलपुर सिटी पॉलीक्लिनिक में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्वसन रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। यहां 195 प्रकार की दवाएं निशुल्क दी जाएंगी। साथ ही 27 प्रकार की जांचें क्लीनिक पर ही होंगी, जबकि 46 प्रकार की जांचों के लिए सैंपल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश का पहला सिटी पॉलीक्लीनिक बसंतपुर में दिसंबर से संचालित है। वहां अब तक 1670 लाभार्थी विशेषज्ञ सेवाएं ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed