{"_id":"664d33726ca098e545083db4","slug":"maximum-mercury-rises-minimum-falls-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-564906-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधिकतम पारा चढ़ा, न्यूनतम में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधिकतम पारा चढ़ा, न्यूनतम में गिरावट
विज्ञापन
या
भोर में चमक और गरज, फिर भी राहत नहीं
सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान, सामान्य के बराबर रहा न्यूनतम
अभी दो दिन और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम के मिजाज में उठा-पटक का सिलसिला जारी है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान नीचे आ गया। मौसम के इस तेवर से लोगों को राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन दिन भर तेज धूप और मंद हवाओं के चलने से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। भाेर में कुछ गरज-चमक के साथ तेज हवाएं जरूर चलीं, लेकिन बारिश न होने से तापमान पर इसका असर नहीं पड़ा और इसमें उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, गोला और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे वहां के लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
मौसम के तेवर सुबह से राहत भरे रहे। मगर दिन चढ़ने के साथ धूप में तेजी बढ़ी और इसकी वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर होते-होते हवाओं ने रुख बदल लिया। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम गर्म होने लगा। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। इससे अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोला क्षेत्र में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और उसके बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने काफी राहत महसूस की। मौसम के इस रुख से कुछ स्थानों पर भराव की स्थिति भी पैदा हो गई।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका है। इस दौरान बादलों की गरजन के साथ ही कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।