फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Maulvi molests innocent child who went to study, arrested

Gorakhpur News: घर से मासूम गई थी अरबी पढ़ने, मौलवी ने कर दी घिनौनी हरकत- केस दर्ज; जानें क्या हुआ

Thu, 09 May 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 09 May 2024 12:04 PM IST
सार

तिवारीपुर इलाके में सफर हुसैन (30) घर के पास एक मकान में बच्चों को अरबी पढ़ाता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मंगलवार की दोपहर में उनकी सात वर्षीया बेटी पढ़ने गई थी। अन्य बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे थे। मौलाना बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा

विज्ञापन
In Gorakhpur, Maulvi molests innocent child who went to study, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिवारीपुर इलाके में अरबी पढ़ने गई सात वर्षीय मासूम से मौलवी द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की दोपहर की है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मौलवी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर इलाके में सफर हुसैन (30) घर के पास एक मकान में बच्चों को अरबी पढ़ाता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मंगलवार की दोपहर में उनकी सात वर्षीया बेटी पढ़ने गई थी। अन्य बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे थे। मौलाना बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


बच्ची के चीखने और उसके साथ गलत हरकत करते पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोगों के पहुंचते आरोपी फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोग आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी सफर के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य बच्चों को दे दी थी छुट्टी
आरोपी मौलवी अपने घर के पास मकान में पांच-छह बच्चों को अरबी पढ़ाता था। मंगलवार को उसने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। बच्ची अकेले पढ़ने पहुंची थी। उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तिवारीपुर इलाके में पढ़ने गई बच्ची के साथ मौलवी के गलत हरकत की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed