{"_id":"64e4582d5a8897a07107e700","slug":"mau-youth-had-set-himself-ablaze-evidence-of-suicide-found-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांध पर मिली थी लाश: मऊ के युवक ने नशे में लगाई थी आग, खुदकुशी के मिले साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध पर मिली थी लाश: मऊ के युवक ने नशे में लगाई थी आग, खुदकुशी के मिले साक्ष्य
Tue, 22 Aug 2023 12:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:09 PM IST
सार
बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल-कसिहार बंधे पर चार अगस्त की सुबह मऊ जिले के जुड़नपुर के उमेश (37) की लाश मिली थी। आशंका थी कि हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए जलाने की कोशिश की गई है। मौके पर आला अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बेलीपार इलाके के कनइल-कसिहार बंधे पर चार अगस्त को मऊ के जुड़नपुर के उमेश (37) की हत्या नहीं की गई, बल्कि खुदकुशी किए जाने की आशंका है। पुलिस की अब तक की जांच-पड़ताल में खुदकुशी के ही साक्ष्य मिले हैं। अब पुलिस सीन रि-किएशन कराकर पर्दाफाश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी साफ हो गया है कि उसके शरीर के जिस हिस्से या फिर शर्ट में जो आग लगी थी, उसमें किसी केमिकल, पेट्रोल या किसी भी तेल का इस्तेमाल नहीं किया गया था। अब आशंका है कि नशे की हालत में उसने खुद अपनी शर्ट में आग लगाई होगी और फिर जलने के दौरान वह बचने के लिए भागा और गिरा, जिससे उसकी मौत हुई होगी। पुलिस अब इसी ओर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मौत से पहले उसने सात लोगों को फोन भी किया है, लेकिन इनमें से कोई भी उसे नहीं जानता। सबको उसने फोन करके यही बोला-मैं मर जाऊंगा, तुम मुझे याद मत करना। लेकिन, जितने लोगों के पास कॉल गया, वे सब अंजान थे। इस वजह से गलत कॉल समझकर न तो किसी ने रिस्पांस दिया, न ही किसी से संपर्क किया। सीडीआर के बाद जब पुलिस उन तक पहुंची, तब उन्हें पता चला जिसने फोन किया था, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम
पुलिस ने सबसे अलग-अलग पूछताछ की है, जिसमें यही बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने घरवालों और लोकेशन की जांच की तो पता चला कि वह घुमक्कड़ प्रवृत्ति का था, घरवालों ने भी इसकी पुष्टि की है। अब पुलिस एक बार फॉरेंसिक एक्सपर्ट से सीन री-किएशन कराकर अपनी जांच को पुख्ता करना चाहती है।
काम आई एसएसपी की डॉक्टर वाली समझ
शव मिलने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी मौका-मुआयना किया था। इस दौरान एक-एक चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा और शर्ट से दुर्गंध न आने की बात को उसी समय समझ भी लिया था। लेकिन, बाद में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई तो उन्होंने पुलिस को कई बिंदु भी बताए। एक-एक बिंदु पर काम करने पर पुलिस अब खुलासे के करीब पहुंचने वाली है।
इसे भी पढ़ें: लाइट मेट्रो का इंतजार, दायरा भी बढ़े तो हो सबका उद्धार
यह हुआ था
बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल-कसिहार बंधे पर चार अगस्त की सुबह मऊ जिले के जुड़नपुर के उमेश (37) की लाश मिली थी। आशंका थी कि हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए जलाने की कोशिश की गई है। मौके पर आला अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की अब तक की जांच में खुदकुशी के ही प्रमाण मिले हैं। फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट की मदद से सीन री-किएशन भी कराया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर घटना का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।