फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maternal operation done in Seal Hospital woman death in gorakhpur

गोरखपुरः सील हॉस्पिटल में प्रसूता का किया ऑपरेशन, मौत

Fri, 04 Dec 2020 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Maternal operation done in Seal Hospital woman death in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनियमितता मिलने पर पूर्व में सील दीपराज हॉस्पिटल में गुरुवार की रात एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इस पर वहां के चिकित्सकों ने शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसूता को भर्ती करा दिए। शुक्रवार की सुबह मौत उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत भटहट के दीपराज हॉस्पिटल में हो गई थी। इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह दी गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि संचालक ने क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ मिलकर परिजनों पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया है। वहीं, नवजात का इलाज अभी भी चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत नरायनपुर निवासी एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटहट लेकर आए। वहां से उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। जहां चिकित्सकों ने सिजेरियन प्रसव कराया और उसे बेटी हुई। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। वहीं, दूसरी ओर ऑपरेशन के बाद प्रसूता को रक्तश्राव होने लगा। इस पर चिकित्सकों ने पुन ऑपरेशन कर दिया। हालत गंभीर होने पर निजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने खुद के साधन से शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले आए। परिजनों के मुताबिक प्रसूता की मौत भटहट ही हो गई थी लेकिन चिकित्सक परिजनों को शुक्रवार की सुबह प्रसूता के मौत का खबर दिया। इसके बाद प्रसूता का शव लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच क्षेत्र के लोग आए और दबाव बनाते हुए महिला का अंतिम संस्कार करा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस को दी है तहरीर
सोमवार की रात दीपराज हॉस्पिटल में पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार खुर्द गांव के सुनील तिवारी की पत्नी ज्ञान प्रभा ने सिजेरियन प्रसव से एक लड़का को जन्म दिया था। नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने तहरीर देकर केस कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने सील किया था हॉस्पिटल
दो अक्तूबर को दीपराज हॉस्पिटल को एसडीएम सदर ने अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेन्टर को सील करते हुए संचालक के खिलाफ शांति भंग में चालान किया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि बीते दो अक्तूबर को निजी सेवा चाकित्सलय और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया था। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। 


भटहट में सील किसी भी निजी हॉस्पिटल को लीगत तरीके से नहीं खोला गया है। अगर हॉस्पिटल ने खुद सील को खोलकर मरीजों का इलाज कर रहे होंगे तो ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इस मामले की कोई शिकायत भी नहीं मिली है। 
डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ 

हमारे हॉस्पिटल में किसी भी महिला की मौत नहीं हुई है। लगाए गए आरोप निराधार है।
डॉ. बिनीत द्विवेदी, संचालक दीपराज हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed