फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   maternal death After delivery from operation in deoria

देवरिया: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर और कर्मचारी फरार

Tue, 08 Dec 2020 01:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
maternal death After delivery from operation in deoria
हंगामें के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार नगर के एक वार्ड में संचालित हो रहे निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे गोरखपुर लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन शव को लेकर लार नर्सिंग होम पहुंचे और शव रखकर हंगामा करने लगे। यह देख डॉक्टर और कर्मचारी नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं पीड़ित ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लार नगर के बभनौली बारी निवासी माधुरी (26) पत्नी दिनेश गोंड को सोमवार की शाम सात बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन नगर के गयागिर वार्ड स्थित अपोलो नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर परिजन प्रसूता को लेकर आनन फानन गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। इस बात से नाराज परिजन शव लेकर अपोलो नर्सिंग होम पहुंचे और शव रखकर हंगामा करने लगे। यह देख मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी भाग निकले।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed