फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Master Plan 2031: Private firm will prepare master plan for land use of identified area

महायोजना 2031: चिन्हित एरिया का लैंडयूज के लिए निजी फर्म तैयार करेगी मास्टर प्लान

Fri, 29 Mar 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Master Plan 2031: Private firm will prepare master plan for land use of identified area
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) प्रभावी होने के बाद उस क्षेत्र का भाैतिकी व भौगोलिक सत्यापन कर मास्टर प्लान तैयार कराएगा। मास्टर प्लान तैयार के लिए प्राधिकरण निजी फर्म चयन करने की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्री-बिड मीटिंग भी हो चुकी है। जोनल प्लान तैयार होने के बाद उस क्षेत्र का भू उपयोग (लैंडयूज) प्राधिकरण तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


महायोजना 2031 में चौरीचौरा नगर पंचायत, पिपराइच व पीपीगंज नगर पंचायत आदि क्षेत्र जीडीए की ओर से अधिसूचित हैं, लेकिन यहां कोई भू उपयोग निर्धारित नहीं किया गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्र भी है, जिनका भू उपयोग अभी निर्धारित नहीं हो पाया है। भू उपयोग तय नहीं होने पर उस क्षेत्र में रहने वाले लोग मकान समेत अन्य निर्माण कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। प्राधिकरण आने पर उस क्षेत्र का भू उपयोग नहीं तय होने पर उनको निर्माण कराने की भी अनुमति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ऐसे में इन क्षेत्रों का भू उपयोग तैयार के लिए निजी फर्म के चयन में जुट गया है। इसको लेकर बुधवार को पहली प्री-बिड मीटिंग भी हो चुकी है। जिसमें आधा दर्जन फर्म शामिल हुईं। उनके अनुरोध पर जल्द ही दूसरी मीटिंग की जाएगी। चयनित फर्म क्षेत्र में भौतिकी सत्यापन के बाद वहां की वास्तविक स्थिति, पुरानी वसावट, सड़क, कृषि योग्य भूमि आदि का ब्यौरा जुटा कर जोनल प्लान तैयार कर प्राधिकरण को देंगी। इसके बाद प्राधिकरण उस क्षेत्र का भू उपयोग (लैंडयूज) तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार व 11 सब जोन में बांट कर तैयार होगा भू उपयोग
प्राधिकरण ने महायोजना 2031 को चार जोन में बांटा है। इस चार जोन को 11 सब जोन में बांटकर निजी फर्म की मदद से मास्टर प्लान तैयार करेगा। जिसके आधार पर वहां की वास्तविक स्थिति व मार्ग के चौड़ाई व भौगोलिक स्थिति के आधार पर प्राधिकरण भू उपयोग तय करेगा।

महायोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लैंडयूज तैयार करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कराया जाएगा। इसके लिए निजी फर्म का चयन करने की तैयारी शुरू हो गई है। पहली प्री-बिड की मीटिंग हो गई है। जल्द फर्म का चयन कर लिया जाएगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed