{"_id":"61655c568ebc3e628e03a1de","slug":"massive-fire-in-running-car-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: आग का गोला बनी कार, देखकर लोग हो गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: आग का गोला बनी कार, देखकर लोग हो गए दंग
Tue, 12 Oct 2021 03:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 03:29 PM IST
सार
चौराहे के पास दुकानकार वीरेंद्र प्रसाद, रमेश, रामचरन ने बताया कि परतावल से महराजगंज की ओर कार जा रही थी। कार में अचानक हैंडब्रेक लगने से तेज आवाज हुई, इसके बाद धुंआ उठा, फिर उसमें दो लोग निकलकर भागे।
विज्ञापन
चलती गाड़ी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के शिकारपुर चौराहे के पास मंगलवार को अचानक एक कार आग का गोला बन गई, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार में हैंडब्रेक लगने से आग लगी। कार में सवार लोग धुआं उठते ही चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई। पल भर में धू-ध कर कार जल उठी।
विज्ञापन
चौराहे के पास दुकानकार वीरेंद्र प्रसाद, रमेश, रामचरन ने बताया कि परतावल से महराजगंज की ओर कार जा रही थी। कार में अचानक हैंडब्रेक लगने से तेज आवाज हुई, इसके बाद धुंआ उठा, फिर उसमें दो लोग निकलकर भागे।
विज्ञापन
इसके बाद कार से आग की लपटें इतनी तेज उठी कि पल भर के भीतर पूरी कार जलकर राख हो गई। लोगों कार को जलते हुए देखते रहे। ऊंची-ऊंची लपटें कोई करीब जाने की हिम्मत नहीं उठा सका। लपट कम होने पर आग को बुझाया गया। लोगों के अनुसार, सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान हैंडब्रेक लगाने की जरूरत पड़ी, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन