{"_id":"6104039b4df5ec4a8648ae19","slug":"massive-fire-broke-out-in-tarkulha-mela-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख से अधिक का सामान हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख से अधिक का सामान हुआ खाक
Fri, 30 Jul 2021 07:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:20 PM IST
सार
रात में करीब डेढ़ बजे इनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तरकुलहा मेले में स्थित दो दुकानों में बृहस्पतिवार रात में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सामान की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड नंबर 11 निवासी शंभू चौरसिया तरकुलहा मेले में किराना की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात में शंभू दुकान बंद करके घर चले गए। रात में करीब डेढ़ बजे इनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
रात में करीब ढाई बजे दमकल कर्मी गाड़ी लेकर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शंभू के बगल में मुंडेरा बाजार के ही रहने वाले शिवकुमार की भी प्रसाद की दुकान है। आग से बगल के शिवकुमार की दुकान में करीब 10 हजार रुपये का सामान जल गया। शंभू की दुकान में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलनेे की बात कही जा रही है।
विज्ञापन