{"_id":"5fb917368ebc3e9be1057126","slug":"massive-fire-after-gas-leak-in-gida-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गीडा में गैस रिसाव से लगी आग, 11 झुलसे, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गीडा में गैस रिसाव से लगी आग, 11 झुलसे, तीन की हालत नाजुक
Sat, 21 Nov 2020 07:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के कोडरी गांव में विद्युत विभाग के चौकीदार विनोद निषाद के घर में गैस रिसाव से शुक्रवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर से लपटे निकलने लगी और बुझाने के दौरान 11 लोग झुलस गए। इसमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोडाली गांव निवासी विनोद छठ पर्व मनाने के लिए दो नवंबर को ही घर आ गए थे। कुछ रिश्तेदारों को भी वह बुलाए थे। शुक्रवार की रात 11 बजे पर्व के लिए खाद्य पदार्थ बन रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान गैस से रिसाव होने पर पास में रखे दीया से आग पकड़ लिया। जब लोग आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से विनोद की पत्नी सुनीता, संजू (35), शैलेश (22), गुड़िया, राजन, आलोक तथा दरुआ पाली निवासी रंजीत, कविता, दुर्गावती झुलस गए। हादसे में दीपक, रवि, विनोद, दिवाकर और सरोज मामूली रूप से झुलसे हैं। इसमें गुड़िया, कविता और संजू की हालत गंभीर बताई जा रही है।