{"_id":"64a070f7c961a468b30a5e96","slug":"mars-zodiac-change-will-transmit-energy-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-226209-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऊर्जा का संचार करेगा मंगल का राशि परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऊर्जा का संचार करेगा मंगल का राशि परिवर्तन
Sun, 02 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंगल ने मित्र राशि सिंह में किया प्रवेश, लोगों के लिए सुखद होगा यह ग्रह परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ग्रहों के सेनापति मंगल ने राशि परिवर्तन करते हुए मित्र राशि सिंह में प्रवेश किया है। यह परिवर्तन अधिकतर राशि वालों के लिए सुखद होगा। ज्योतिर्विद पं. नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंगल के सिंह राशि में प्रवेश से लोगाें में ऊर्जा का संचार होगा। 18 अगस्त को सिंह से निकलकर मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इन राशियों पर यह होगा प्रभाव
मेष: प्रेम में नई ऊर्जा आएगी। संतान से नजदीकियां बढ़ेंगी। क्रोध में भी बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी होगी।
वृषभ: मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गृह क्लेश की स्थिति हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में रुकावट आएगी।
मिथुन: पराक्रमी बनेंगे। पराक्रम से सफलता मिलेगी। कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।
कर्क: वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
सिंह: भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। क्रोध में थोड़ी बढोत्तरी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा।
कन्या: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य व व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी।
तुला: आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है।
वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का संरक्षण मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा।
धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर: चोट लग सकती है, परेशानी में पड़ सकते हैं। दुघर्टना की संभावना है, वाहन संभलकर चलाएं। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
कुंभ: जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
मीन: शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रुका हुआ कार्य शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।