{"_id":"6718fa91c9de7d3b03087082","slug":"married-woman-found-hanging-from-noose-in-gorakhpur-accused-of-murder-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhupr News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप- छह वर्ष पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhupr News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप- छह वर्ष पहले हुई थी शादी
Wed, 23 Oct 2024 07:01 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला नगर पंचायत वार्ड संख्या एक कालीचौरा निवासी प्रीति पासवान (30) पत्नी कुलदीप पासवान की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से ससुराल वालों ने फंदे से लटककर खुदकुशी बताया। जबकि मृतका के भाई उपेंद्र ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
ससुराल के लोगों ने बताया कि मृतका प्रीति के पति कुलदीप अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। घर पर दो देवर, सास-ससुर और उनकी दो बेटियां पीहू (06) और रिशू (03) हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रीति अपनी बेटी पीहू के लिए लंच बनाकर उसे स्कूल भेजा और ससुराल के लोगों को चाय बनाकर दी।
विज्ञापन
करीब नौ बजे ससुराल के लोग खेत की तरफ चले गए। थोड़ी ही देर में वहां रिशू भी रोते हुए पहुंची। रिशू को साथ लेकर उसके दादा, दादी घर आए। अंदर जाकर देखा तो प्रीति का कमरा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो प्रीति फंदे से लटकी हुई थी। इधर, गांव के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में प्रीति ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
2018 में हुई थी प्रीति की शादी
बहन की मौत की सूचना पर सिकरीगंज ढकवा बाजार से उपेंद्र पासवान पहुंचा। उपेंद्र ने बताया कि ससुराल में बहन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। मैंने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में बहन की कुलदीप से शादी हुई थी। इसके बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार सुबह बहन का गला दबाकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है।