{"_id":"5f5a23948ebc3e438571d0d4","slug":"married-woman-burnt-to-death-in-suspicious-condition-at-siddharthnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत, बिना सूचना दिए ही कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत, बिना सूचना दिए ही कर दिया अंतिम संस्कार
Thu, 10 Sep 2020 06:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Sep 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पति ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना चार सितंबर की है। जानकारी के बाद विवाहिता के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इटवा थानाक्षेत्र के सड़वा गांव निवासी चंद्रप्रकाश ने अपनी बेटी संध्या (25) की शादी त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव निवासी अष्टभुजा प्रसाद तिवारी के साथ 2019 में की थी।
विज्ञापन
थाने पर दिए तहरीर में चंद्रप्रकाश ने बताया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अष्टभुजा रकम और बाइक की मांग कर रहा था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। चार सितंबर को संध्या से किसी बात पर विवाद हुआ और पति बाहर गांव में चला गया।
Trending Videos
पति को भेजा गया जेल
उसके बाद घर के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग अष्टभुजा के घर के तरफ गए, जहां देखा कि संध्या आग की लपटों में घिरी हुई थी। लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल पर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
अष्टभुजा के अनुसार लखनऊ के एक अस्पताल में रविवार की सुबह संध्या की मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार अयोध्या में कर दिया। संध्या के पिता ने त्रिलोकपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि संध्या के पिता ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
अष्टभुजा के अनुसार लखनऊ के एक अस्पताल में रविवार की सुबह संध्या की मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार अयोध्या में कर दिया। संध्या के पिता ने त्रिलोकपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि संध्या के पिता ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।