{"_id":"6155b6658ebc3e09f1374ceb","slug":"married-woman-body-found-hanging-from-fan-in-siddhath-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Thu, 30 Sep 2021 06:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:36 PM IST
सार
सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर गांव का है मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर गांव में बुधवार देर शाम संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं मृतका के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मुडिला राजा गांव निवासी रीमा (21) की शादी सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर गांव निवासी सुभाष के साथ 14 जून 2020 को हुई। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद ही से ससुराल वाले माला के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग करते थे। कई बार पिटाई भी की। इस बात की जानकारी बहन ने दी थी।
बुधवार को पड़ोस के ही एक व्यक्ति की ओर से कॉल करने पर जानकारी मिली कि रीमा की मौत हो चुकी है। जानकारी मिलते ही पहुंचे तो पता चला कि कमरे में उनका शव पंखे से लटका मिला है। उधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही एएसपी सुरेशचंद रावत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
एसओ सदर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुभाष यादव, ससुर राजकिशोर, सास राजमति, देवर सूरज, ननद पूजा यादव पर दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।