फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married by pretending to be a sympathizer ran away with jewellery

Gorakhpur News: हमदर्द बनकर रचा ली शादी...जेवर लेकर हो गया फरार

Sat, 30 Dec 2023 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Dec 2023 05:21 PM IST
सार

गोरखपुर में महिला के साथ जालसाजी हो गई। यहां हमदर्द बनकर एक शख्स ने महिला से शादी रचा ली। इसके बाद जेवर लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत के बाद उन्नाव का युवक संपर्क में आया था। मंदिर में शादी रचाने के बाद दो महीने पति की तरह साथ रहा और जेवर लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Married by pretending to be a sympathizer ran away with jewellery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के एक गांव की महिला से उन्नाव के युवक ने शादी रचाई और फिर दो महीने रहने के बाद जेवर लेकर फरार हो गया। आरोप है कि अब उसने दूसरी शादी कर ली है और फोन करने पर गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। पुलिस महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के लगभग दो वर्ष बाद उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह बच्चे के साथ मायके में मकान बनवा कर रहने लगी। इसी बीच उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक यहां रोड रोलर चलाने आया था।
विज्ञापन


उससे महिला से संपर्क हो गया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। लिव इन रिलेशन में रहने के बाद महिला के साथ युवक विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लगभग दो माह पहले महिला के सभी जेवरात लेकर अपने गांव भाग गया। जब उसे बुलाने के लिए पत्नी फोन की तो वह गालियां देते हुए आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उन्नाव में दूसरी शादी कर ली है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी पति बालेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed