फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   marriage took place under tight security in Gorakhpur

गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा में हुई शादी: बरात में आकर, आंबेडकर मूर्ति के पास पीने लगे शराब और हो गया बवाल

Mon, 08 May 2023 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 May 2023 11:10 AM IST
सार

शाहपुर इलाके के मोहनापुर में बवाल के बाद पहुंची पुलिस पर भी मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई से विमला नाम की महिला घायल हो गई। घायल का प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने मेडिकल कॉलेज जाकर बयान दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इन्कार किया है।

विज्ञापन
marriage took place under tight security in Gorakhpur
शादी में मारपीट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर चौकीदार टोला में शनिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास शराब पीने से मना करने पर बवाल हो गया। मनबढ़ों ने दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद मंडप में तांडव शुरू कर दिया, इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आई पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। तीन गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने सुशीला देवी की तहरीर पर सपा पार्षद प्रत्याशी मुलायम यादव समेत 15 लोगों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सपा के पार्षद प्रत्याशी मुलायम यादव सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी सुशीला देवी के पति हरिकेश पिछले दस साल से लापता हैं। सुशीला की बेटी विनीता की शादी छह मई को थी। मोहद्दीपुर से दूल्हा राहुल कुमार बरात लेकर शनिवार की रात 9 बजे पहुंचे थे। बराती नाच गाने के बाद नाश्ता-पानी किए और द्वार पूजा की रस्म पूरी की गई। जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात 11:30 बजे बराती खाना खाने लगे। इस बीच कुछ लोग दूल्हा के वाहन से सामान लेने गए थे। वहीं डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के पास ही गांव के कुछ युवक शराब पी रहे थे। मूर्ति के पास शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ उग्र हो गए और फिर पथराव करते हुए मारपीट शुरू कर दिए। मनबढ़ों ने बरात आए विकास, विशाल, किशन और राज को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पहरे में हुईं शादी की रस्में, पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अपनी गाड़ी में घर तक छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चौकी से सिपाही अजय यादव अपने साथी के साथ पहुंचे, वह भी मनबढ़ों के पथराव से चोटिल हो गए। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। लगभग दो बजे शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा-दुल्हन को मोहद्दीपुर उसके घर पहुंचाया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर वार्ड नंबर 21 सपा पार्षद पद प्रत्याशी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव के पुत्र मुलायम यादव, रंजीत, यश, विवेक, अमन, प्रिंस, अजय, रोहित, सतीश, विमला देवी, ढेला, लखनी, माया, कुमकुम, रोहित यादव को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मुलायम समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।



 

मां व बेटे ने कर्ज लेकर की थी शादी तैयारी

मां सुशीला बेटे करन के साथ निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी हैं। मोहनापुर में नानी के साथ किरए पर रह रहे हैं। पिता 10 साल से लापता हैं। मां, बेटे कर्ज लेकर बेटी विनीता के हाथ पीले करने की तैयारी की थी। लेकिन गांव के मनबढ़ युवक शादी में खनन डाल कर उत्पात मचा दिए। कई लोगों को ईंट-पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां-बेटे ने कर्ज लेकर शादी का इंतजाम किया था और मनबढ़ों की हरकत से शादी में ही व्यवधान हो गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने शादी समारोह को पूरा कराया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के पास शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने शराब के नशे में विवाद किया। मारपीट में कुछ लोग घायल हुए है। दो सिपाही भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। शादी को पुलिस की मौजूदगी में पूरा कर दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। फिलहाल, वह घर छोड़कर फरार है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पुलिस पर भी पिटाई का आरोप
शाहपुर इलाके के मोहनापुर में बवाल के बाद पहुंची पुलिस पर भी मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई से विमला नाम की महिला घायल हो गई। घायल का प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने मेडिकल कॉलेज जाकर बयान दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इन्कार किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed