फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage hall operators changed the system for coronavirus in gorakhpur

कोरोना काल में दावत खाने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, इन खास नियमों का करना होगा पालन

Sat, 13 Jun 2020 05:07 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jun 2020 05:07 PM IST
सार

  • कोरोना संकट को देखते हुए शहर के मैरिज हॉल संचालकों ने बदली व्यवस्था
  • प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मैरिज हाउस में होंगे कार्यक्रम
  • जून महीने में शहर में होनी हैं लगभग तीन हजार शादियां

विज्ञापन
Marriage hall operators changed the system for coronavirus in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संकट के बीच मैरिज हॉल से होने वाली शादियों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए संचालकों ने खाने के वुफे सिस्टम को खत्म कर दिया है। लोगों में दो गज की दूरी बनी रहे, इसके लिए अब मैरिज हॉल में आगंतुकों को टेबल पर सुरक्षित दूरी पर बैठाकर खाना खिलाया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में मास्क की अनिवार्यता हर किसी के लिए होगी। कुछ मैरिज हॉल संचालकों ने गेट पर ही सैनिटाइजेशन टनल की भी व्यवस्था की है।

विज्ञापन


हर हाल में रहेगी सोशल डिस्टेंसिंग
शिप्रा लॉन के विनीत रंजन अग्रवाल ने बताया कि मैरिज हाउस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। भोजन की व्यवस्था टेबल लगाकर होगी। वुफे सिस्टम के साथ खाना नाश्ते के स्टाल नहीं लगाए जाएंगे। मैरिज हाउस परिसर में आने वालों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन तैयार है। लेकिन, उन्हें भी सावधानियों को अपनाना पड़ेगा। खाना खाते समय ही मास्क उतारें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मैरिज हाउस परिसर में रहें।
विज्ञापन


सरकार के दिशानिर्देशों का होगा पालन
भव्या मैरिज हाल के सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जून में विवाह के कुछ लगन बचे हैं। इनमें जो बुकिंग हुई है सबमें सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा। साथ ही जिन्होंने मार्च अप्रैल में बुुकिंग करवाई थी वो अब आगे की तारीखों को बुक करा सकते हैं। मैरिज हाउस की तरफ से पिछली बुकिंग में ही अगली बुकिंग करने की सुविधा दी गई है। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाते हुए कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले और बाद होगा सैनिटाइजेशन

अनोखी मैरिज हाउस के जय प्रकाश पटवा ने बताया कि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा। पूरे हाल को सैनिटाइज कराने के साथ मैरिज हाउस के सभी कर्मचारी ग्लव्स-मास्क पहनेंगे। टेबल पर खाने का इंतजाम किया जाएगा। प्रत्येक टेबल के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। शादी में जयमाल के वक्त भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी। बारी-बारी लोग स्टेज पर जा सकेंगे। कोरोना सेफ्टी के लिए बचाव बेहद जरूरी है।

कार्यक्रमों के लिए खुली जगह का ही प्रयोग करें
मैरिज हाउस एसोसिएशन की तरफ से लोगों से आयोजन के लिए खुली जगह के इस्तेमाल की अपील की गई है। कहा कि सरकार ने 50 लोगों के साथ वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमित दी है। ऐसे में लोग घरों में इन कार्यक्रमों को करने से परहेज करें। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता। इसके लिए खुली जगह का होना बेहद जरूरी है।

जून में होंगी लगभग तीन हजार शादियां

शहर में लगभग 250 मैरेज हाउस हैं। जून महीने में इन सभी मैरिज हाउसों में लगभग तीन हजार के आसपास शादियां बुक हो चुकी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शादी की रस्मों को पूरा करना है। नवंबर और दिसंबर में आयोजनों की संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि पिछली लगन छूटने से अधिकतर लोगों ने अपनी शादी लगन के मुहूर्त को नवंबर-दिसंबर में टाल दिया है।

इन बातों का रखें ख्याल
  • मैरिज हाउस को समारोह से पहले व बाद में सैनिटाइज कराया जाए
  • सभी अतिथियों के शरीर के तापमान की जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाए
  • पान-गुटखा-तंबाखू खाना और खुले में थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।
  • गाइडलाइन के हिसाब से मेहमानों के लिए जगह निर्धारित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed