फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage cancelled by Bride brother due to Seeing older age of groom in gorakhpur

यूपी: दूल्हे की अधिक उम्र देख भड़क गया दुल्हन का भाई, बिना शादी के लौटी बरात

Tue, 15 Jun 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 02:57 PM IST
सार

दुल्हन के भाई ने बोला- 40 की उम्र वाले लड़के की शादी 16 साल की लड़की से कैसे हो सकती है?

विज्ञापन
Marriage cancelled by Bride brother due to Seeing older age of groom in gorakhpur
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग की शादी उसके पिता ने एक अधेड़ व्यक्ति से तय कर दी थी। 14 जून को बास स्थान मंदिर में बरात भी आ गई। इसी बीच दूल्हे पर लड़की के भाई की नजर पड़ी तो उसने उसकी उम्र पर एतराज जताया। देखते ही देखते घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। भाई के विरोध के चलते दूल्हे को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बास स्थान बामत माता मंदिर में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का विवाह होना था। लड़की के पिता ने शादी तय की थी। तैयारी के साथ वह मंदिर परिसर में लड़की लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर में सीतापुर जिले से लड़के वाले शादी करने जब बरात लेकर पहुंचे तो लड़की का भाई दूल्हे की उम्र को देखकर भड़क गया। उसका कहना था कि उसकी मासूम बहन की शादी इतनी उम्र के व्यक्ति के साथ नहीं हो सकती। पिता और अन्य लोगों ने भाई को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच घराती और बराती में नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। अंत में दूल्हे को बिना शादी किए बरात समेत लौटना पड़ा। लड़की के भाई ने बताया कि उसकी उम्र 18 वर्ष है। जबकि उसकी बहन उससे दो साल छोटी है। लगभग चालीस की उम्र वाले लड़के की शादी 16 साल की लड़की से कैसे हो सकती है? यह असंभव है। इसलिए शादी नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed