फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage broken due to refusal to have relationship

Gorakhpur: सगाई के बाद मंगेतर पर संबंध बनाने का डाला दबाव, इनकार पर तोड़ी शादी

Wed, 17 Jan 2024 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jan 2024 01:34 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवती ने शिकायत की है शादी से पहले मंगेतर संबंध बनाना चाहता है। इनकार करने पर शादी तोड़ने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Marriage broken due to refusal to have relationship
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिल में गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगेतर सहित चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, जानमाल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शादी के पहले शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर मंगेतर ने शादी से इन्कार कर दिया। सगाई में पहनाई गई अंगूठी वापस मांग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देकर युवती ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 माह पूर्व तय हुई थी। बांस स्थान मंदिर परिसर में दोनों के परिवारों की मौजूदगी में सगाई हुई। शादी में पांच लाख रुपये नकद देने की बात तय हुई। युवती के परिजनों ने कुछ रकम नकद और कुछ धनराशि का भुगतान बैंक खाते में कर दिया। युवक और युवती में मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। युवती ने शादी के पहले संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद से ही मंगेतर ने युवती ने गाली देना शुरु कर दिया। इस बीच शादी की तिथि तय हो गई। आरोप है कि दो सप्ताह पूर्व युवती के मंगेतर पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग निराश हो गए। युवती की तहरीर पर आरोपी आकाश, उर्मिला, सपना और सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed