फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marks fixed for graduation post graduation on CBCS pattern

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सीबीसीएस पैटर्न पर स्नातक, परास्नातक परीक्षा के लिए अंक निर्धारित

Thu, 17 Feb 2022 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

विश्वविद्यालय मीडिया सेल के मुताबिक जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनके प्रश्नपत्र में मिड टर्म 40 अंक का होगा। इसमें 15 अंक की लिखित परीक्षा (सब्जेक्टिव/ऑब्जेटिक्व) होगी।

विज्ञापन
Marks fixed for graduation post graduation on CBCS pattern
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) प्रणाली से चल रही स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के अंक का विभाजन तय कर दिया गया है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय मीडिया सेल के मुताबिक जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनके प्रश्नपत्र में मिड टर्म 40 अंक का होगा।

इसमें 15 अंक की लिखित परीक्षा (सब्जेक्टिव/ऑब्जेटिक्व) होगी। 25 अंक का आंतरिक अंक होगा, इसमें 10 अंक असाइनमेंट (1000-2000 शब्दों), 10 अंक फील्ड वर्क या प्रोजेक्ट वर्क (सर्वे या एक प्रोजेक्ट वर्क) और पांच अंक उपस्थिति पर निर्धारित होंगे। जबकि, प्रैक्टिकल वाले विषयों में मिड टर्म 30 अंक का विभाजन किया गया है। इसमें 20 अंक की लिखित परीक्षा होगी और 10 अंक का आंतरिक अंक होगा। इसमें असाइनमेंट पर 4 अंक, फील्ड वर्क या प्रोजेक्ट वर्क पर 4 अंक तथा उपस्थिति पर 2 अंक रखा गया है।

विज्ञापन

प्रैक्टिकल वाले विषयों के 25 अंक का विभाजन

10 वाह्य अंक ( मौखिकी/ट्यूटोरियल/ पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन)
15 आंतरिक अंक- (असाइनमेंट 6 अंक, फील्ड वर्क/ प्रोजेक्ट वर्क- 6 अंक, उपस्थिति- 3 अंक)

जिन विषयों में लिखित परीक्षा नहीं है

जिन विषयों में (गायन, वादन, तबला आदि) लिखित परीक्षा नहीं है, उनमें प्रैक्टिकल 100 अंक का होगा। इसमें 25 अंक आंतरिक होंगे। इस आंतरिक अंक में 5 अंक प्रैक्टिकल व परफार्मेंस, 15 अंक प्रैक्टिकल रिकॉर्ड कॉपी और 5 अंक उपस्थिति पर निर्धारित होंगे। शेष 75 अंक में 30 अंक मेजर एक्सरसाइज, 25 अंक माइनर एक्सरसाइज, 20 अंक मौखिकी के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed