{"_id":"66ee32398b23f4518400a9aa","slug":"mark-those-who-misuse-the-right-to-public-information-information-commissioner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-691096-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सूचना अधिकार का दुरुपयोग करने वालों को करें चिह्नित : सूचना आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सूचना अधिकार का दुरुपयोग करने वालों को करें चिह्नित : सूचना आयुक्त
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकार के साथ कर्तव्य भी जुड़ा होता है और सूचना के अधिकार पर भी यह लागू होता है, इसलिए इस अधिकार का सदुपयोग होना चाहिए। जन सूचना अधिकारी ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो इसका दुरुपयोग करते हैं। प्रारूप तीन के आवेदन संग्रहित करें, इससे कार्य आसान हो जाएगा।
यह निर्देश राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना के नोडल अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब और पीड़ित लोगों के आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें यथाशीघ्र सूचना प्रदान की जाए। यह प्रयास होना चाहिए कि ऐसे आवेदकों को परेशान न होना पड़े। आवेदनों पर त्वरित कार्र्वाई से आमजन का जन सूचना के प्रति विश्वास बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रायः गरीब लोगों की समस्याओं की यथोचित सुनवाई नहीं हो पाती। ऐसे लोगों की समस्याओं का समाधान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकारी गरीबों, पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर सूचना देंगे तो इसका सकारात्मक संदेश समाज में जाएगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।