{"_id":"66ce51381169bbf7ee0efa94","slug":"mapping-started-now-police-will-catch-cyber-fraudsters-by-conducting-raids-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-666274-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वेबसाइट हैक कर बुक करते थे तत्काल टिकट, मुंबई की रेलवे पुलिस ने तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वेबसाइट हैक कर बुक करते थे तत्काल टिकट, मुंबई की रेलवे पुलिस ने तीन को पकड़ा
विज्ञापन
चौरीचौरा पुलिस के साथ एक डॉक्टर के घर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा, साथ ले गई
मुंबई के बदलापुर में आरोपियों के खिलाफ दर्ज है केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर/सरदारनगर। मुंबई की रेलवे पुलिस ने मंगलवार को चौरीचौरा थाना पुलिस की मदद से तीन टिकट हैकर्स को पकड़ा। इनकी पहचान भोपा बाजार निवासी शकलेन, सुबानल्लाह व समीर अहमद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि तीनों रेलवे के आईआरसीटीसी पोर्टल की वेबसाइट हैक कर तत्काल के टिकट बुक कर देते थे। मोटी कमाई कर रेलवे को चूना लगा रहे थे। आरोपियों पर मुंबई के बदलापुर में केस दर्ज था। तीनों को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार, रेलवे के आईआरसीटीसी पोर्टल की वेबसाइट हैक कर तीनों आरोपी तत्काल के टिकट बुक करते थे। एक टिकट पर वे एक हजार से दो हजार रुपये तक की कमाई करते थे। वह रुपयों को बैंक खाते में मंगवाते थे। इसे बाद में निकाल लेते थे। भोपा बाजार स्थित एक डॉक्टर के घर मुंबई की रेलवे पुलिस के साथ ही चौरीचौरा पुलिस ने छापा मारा। लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक पुलिस आरोपियों को पकड़कर अपने साथ लेकर निकल गई।
पुलिस डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपियों के संबंध में आसपास के लोगों का कहना था कि अचानक इनका रहन-सहन बदल गया था, जिसे देखकर आशंका होती थी कि जरूर ये किसी गलत कृत्य में लिप्त होंगे। पुलिस के पकड़ने के बाद यकीन भी हो गया।
विज्ञापन
पहले भी पकड़े जा चुके हैं हैकर
जिले में इससे पहले भी तत्काल टिकट के हैकर पकड़े जा चुके हैं। गगहा और कैंपियरगंज में जनसेवा केंद्र खोलकर रेलवे टिकट में सेंधमारी करने के आरोप में कई हैकर पकड़े गए थे। इसी तरह डोमिनगढ़ स्टेशन के रिजर्वेशन कांउटर से भी एक आरोपी को तत्काल टिकटों की दलाली करते पकड़ा गया था।