फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Map Project: Municipal Corporation and Revenue teams will do ground verification of buildings

नक्शा प्रोजेक्ट : भवनों का जमीनी सत्यापन करेंगी नगर निगम और राजस्व की टीमें

Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Map Project: Municipal Corporation and Revenue teams will do ground verification of buildings
आधुनिक होंगे शहरी भूमि अभिलेख, ड्रोन सर्वे के बाद जमीनी सत्यापन पर जोर
विज्ञापन


गोरखपुर। नक्शा परियोजना के तहत शहर का हेलीकॉप्टर से सर्वे पूरा हो चुका है। इसके बाद अब भवनों का जमीनी सत्यापन नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमें संयुक्त रूप से करेंगी। इसके बाद नगरीय संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नक्शा पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश के 10 जिलों में चयनित शहरी निकायों में ड्रोन आधारित सर्वेक्षण किया जा रहा है। गोरखपुर नगर निगम का चयन इस प्रायोगिक योजना में हुआ है। 18 और 19 अप्रैल को सर्वे ऑफ इंडिया ने जिले में लिडार तकनीक से हेलीकाॅप्टर से हवाई सर्वे किया।
विज्ञापन

अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ अरविंद सिंह (आईएएस) ने इसे लेकर नगर निगम औ राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि यह परियोजना भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के तहत संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य नगरीय संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर एकीकृत विकास योजना बनाना है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, समीक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त संतोष मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed