फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many workers injured in kushinagar accident during going to bihar

कुशीनगर: पंजाब से बिहार जा रही थी मजदूरों से भरी बस, हाइवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी, दर्जनों मजदूर घायल

Mon, 16 Nov 2020 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पटहेरवा (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पटहेरवा (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Nov 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
many workers injured in kushinagar accident during going to bihar
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र के हाइवे पर रजवटीया गांव के सामने सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को पंजाब से बिहार लेकर जा रही बस की आलू लदी खड़ी ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को फाजिलनगर व तमकुही सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह रजवटीया गांव के सामने एक ट्रक खड़ी थी कि इसी दौरान मजदूरों को लेकर बिहार जा रही एक लग्जरी बस अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछले हिस्से में जा भिड़ी। इस दौरान लोगों की चीख पूकार सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों जयनाथ कुमार हथियाई दायीं थाना खपोडीह जिला मधुबनी, राजू कुमार सैफगंज थाना परमिश्राम गंज जिला अररिया, सुनील मशरामीपुर थाना लखिद जिला मधुबनी, सुरेश झिंट कियाही थाना लदनिया जिला मधुबनी, चंद्रानंद गांव शहाबगंज फरबिस गंज जिला औरैया, हरिकिशुन गांव कालिशाह भवानीपुर थाना लौकिए जिला मधुबनी, वरुण सैफ गंज विश्रामगंज थाना अररिया, लक्षणम पता उपरोक्त को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर सीएचसी से चंद्रानंद, सुरेश, हरिकिशुन, जयनाथ व राजकुमार की हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों राजू शहाबगंज थाना पर्विसगंज जिला अररिया, लल्लन कुमार गांव रमना थाना जयनगर जिला मधुबनी, छोटेलाल गांव दोदबड़ा थाना जयनगर जिला मधुबनी, चंदेश्वर पासवान गांव परखा थाना जयनगर जिला मधुबनी व बलिराम गांव जमवान थाना बसिपट्टी जिला मधुबनी को तमकुही सीएचसी पहुंचाया गया जहां से राजू लक्ष्मण व छोटेलाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक फरार है।
 
इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल्य पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। ट्रक व बस को कब्जे में लिया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed